अमरोहा। सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की कहानी आखिरकार प्रैंक निकली। सोमवार सुबह तीनों बहनें बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश हुईं और स्वीकार किया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से कैमरामैन के साथ शादी का वीडियो बनाया था।
पूछताछ के दौरान बहनों ने बताया कि 17 जुलाई को बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। ट्रोलिंग से बचने के लिए उन्होंने कई दिनों तक सच्चाई छिपाए रखी।
जानकारी के अनुसार, बाल कल्याण समिति ने करीब चार घंटे तक तीनों बहनों से पूछताछ की और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर घर भेज दिया। पूछताछ के दौरान तीनों बहनों के माता-पिता और भाई भी मौजूद रहे।
इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर फर्जी कंटेंट और वायरल होने की होड़ को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

Post a Comment