Top News

अलहम्द खान एल आई ओ के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजन संपन्न हुआ

जौनपुर। नगर के मोहल्ला मीरमस्त में एल आई ओ विभाग से सेवानिवृत्त हुए अलहम्द खान के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन मदरसा क़ुरआनिया के प्रबंधक डॉ. हसीन बब्लू सभासद की ओर से किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ शिक्षकों और समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अलहम्द खान ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारियों के साथ अपनी सेवाएं निभाईं है उनकी सादगी,और लोगो से मिलने का व्यक्तित्व काफ़ी उत्कृष्ट कार्यशैली  में हमेशा लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत रहेगी जो हमेशा किसी न किसी पल याद आएगी ।

इस अवसर पर डॉ. हसीन बब्लू एवं उपस्थित लोगों ने अलहम्द खान को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज और देश के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में अलहम्द खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जीवन भर लोगों का जो स्नेह और सहयोग मिला,वह उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरशद क़ुरैशी ने किया। उक्त अवसर पर मरकजी शिरात कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असलम शेर खान, जफर मसूद के साथ साथ हाजी नेसार अज़ीज़ुद्दीन,मोहम्मद शमीम एडवोकेट,जावेद महमूद,द,आरिफ हबीब,लाल मोहम्मद,कलीम अहमद,फ़ाज़िल सिद्दीकी,अज़मत खान,माजिद खान,फ़िरोज़ अहमद पप्पू,मेंहदी रज़ा एडवोकेट,ताबिश छोटू,शकील माज़,हाजी अब्दुल अहद,क़ाज़ी फ़ैज़ अहमद,फ़िरोज़ खान,ज़फर खान शेरू समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume