Top News

मरकज़ी सीरत कमेटी के सदर चुने गए उबैदा शिराजी 115 वोट पाकर दर्ज की जीत*

पत्रकार दानिश इकबाल ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। शहर में 12 रबीउल अव्वल के मौके पर आयोजित होने वाले जश्न-ए-ईद-ए-मीलादुन्नबी की तैयारियों के बीच रविवार को अटाला मस्जिद परिसर में मरकज़ी सीरत कमेटी के सदर (अध्यक्ष) पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में अंजुमन अखाड़ा और सजावट कमेटी के सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें उबैदा सिराज़ी ने 115 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की।

हर वर्ष 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर जौनपुर में जश्न-ए-ईद-ए-मीलादुन्नबी  पूरे अकीदत और जोशो-खरोश के साथ मनाया जाता है। 

इस अवसर पर शहर को आकर्षक रोशनी और सजावट से दुल्हन की तरह संवारा जाता है। विभिन्न इलाकों से निकलने वाले जुलूस, जलसे, नातिया कार्यक्रम और अखाड़ों की प्रस्तुतियां इस आयोजन की विशेष पहचान होती हैं।

मरकज़ी सीरत कमेटी के सदर पद के चुनाव को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह था और सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी थीं। मतगणना पूरी होने के बाद उबैदा सिराज़ी को विजयी घोषित किया गया, जिसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

नवनिर्वाचित सदर उबैदा सिराज़ी ने अपनी जीत पर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान  सदस्यों से किए गए वादों तथा अपने घोषणापत्र (मैनिफेस्टो) को अमल में लाने का पूरा प्रयास करेंगे, ताकि 12 रबीउल अव्वल का आयोजन पहले से अधिक भव्य, व्यवस्थित और यादगार बनाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume