Top News

विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण

 

जौनपुर।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला अस्पताल, जौनपुर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एंन ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में संजीवनी का काम करता है।डीएम ने शिविर में मौजूद चिकित्साकर्मियों और स्वास्थ्य अधिकारियों से ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की रक्तदान कर  जिले के युवाओं और नागरिकों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज सेवा और परोपकार की इस भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।इस मौके पर  जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक संजय कनौजिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने जिलाधिकारी को रक्तदान से जुड़े स्वास्थ्य लाभों और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume