Top News

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा, स्क्रीनिंग में तेजी लाने के निर्देश


जौनपुर। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में की गई। बैठक में अभियान के तहत टीबी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद की कुल 848 हाई रिस्क ग्राम पंचायतों में से अब तक 313 ग्राम पंचायतों में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित कर टीबी स्क्रीनिंग का कार्य किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनपद को उपलब्ध चार हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनों का अधिकतम उपयोग करते हुए 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, मधुमेह रोगियों, धूम्रपान एवं शराब सेवन करने वालों, कुपोषित व्यक्तियों तथा टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर टीबी स्क्रीनिंग बढ़ाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया जा सके और समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित किया जा सके।

बैठक में 100 दिवसीय अभियान की प्रगति का प्रस्तुतिकरण जिला समन्वयक सलिल कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम, सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न सहयोगी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume