Top News

जौनपुर मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में प्रचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने मड़ियाहूं की बेटी ज़ारा फारूकी का किया जोरदार स्वागत किया सम्मानित


जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में मड़ियाहूं की बेटी ज़ारा फारूकी जो कि अमेरिका में पायलट की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपने गृह जनपद पहुंची थी। आज मोहम्मद हसन कॉलेज में डॉ. अब्दुल कादिर खान ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। कॉलेज परिसर में ज़ारा के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों ने माता- पिता कमाल फारूखी व  नगर पंचायत अध्यक्ष माड़ियाहू रुखसाना फारूखी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

डॉ. अब्दुल कादिर खान ने ज़ारा फारूकी को सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा और मेहनत के बल पर बेटियां हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्होंने ज़ारा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ  शकील ने भी माड़ियाहू की बेटी का स्वागत करते हुए कहा कि उसने आज ज़िलें का नाम पूरे देश में रौशन किया हैं.ज़ारा उन लड़कियों के लिए मिसाल बनी हैं जो अपने काबिलियत के दम पर अपने हौसलों की उड़ान को पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने की क्षमता रखती है.

स्वागत समारोह दौरान कॉलेज में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ ज़ारा फारूकी का उत्साह बढ़ाया। ज़ारा ने भी डॉ. अब्दुल कादिर खान समेत सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।

मड़ियाहूं की बेटी के सम्मान और स्वागत की खबर से क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ज़ारा फारूकी की सफलता को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास ने किया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume