Top News

ज़िलें के एक निजी चिकित्सालय के डॉक्टर ने दर्ज कराई तीन तथाकथित पर एफआईआर- पुलिस जाँच में जुटी


रिपोर्ट-पत्रकार इशरत हुसैन 

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने नीजी चिकित्सालय के चिकित्सक के तहरीर के आधार पर तीन तथाकथित लोगों के खिलाफ़ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नईगंज में स्थ्ति एक निजी चिकित्सालय के संचालक डॉक्टर मो​हसिन जफर ने तहरीर दिया है कि इसी वर्ष के 20 जून को समय लगभग रात 8 बजे तीन व्यक्ति अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ आएं और स्टाप के लोगों से वाद विवाद करने लगें और यह कहने लगें कि इस अस्पताल में आयोग चिकित्सक तथा खराब व्यवस्था के कारण इलाज सही नहीं हो पा रहा है जिसके कारण आयदिन मरीजों की मौत होने की खबर हम लोगों को मिल रही है।


इसी दौरान यह भी तीनों ने धमकी दिया कि हम लोग सोशल मीडिया के माध्यम से खराब प्रचार प्रसार करके अस्पताल की छवि धूमिल कर देंगे। चिकित्सक द्वारा उन लोगों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह लोग गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। तीनों व उनके अज्ञात साथियों द्वारा झूठी एंव भ्रामक खबरें लगातार प्रकाशित कर अस्पताल की छवि खराब करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस ने तीन तथाकथित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन सिंह को सौंप दिया है। इस मामले को लेकर निजी चिकित्सक द्वारा विलंब से एफआईआर कराना एक अच्छी सोची समझी साजिश प्रतीत होती है।

चर्चा है कि चिकित्सक तो बहुत ही सीधे साधे साफ सुथरे क्षवि के व्यक्ति हैं। यह एफआईआर कुछ लोगों उक्साने के कारण दर्ज कराई गई है। इस मामले को लेकर कुछ पत्रकारों द्वारा गहनता से छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume