Top News

जोनल स्तरीय निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन।-सत्संग से ही जीवन में निखार आता है

जौनपुर, 23 अगस्त 2026, निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में जोनल स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के 43 शाखाओं से बच्चों ने बहनों ने और महापुरुषों ने भाग लिया। 

इस समागम में उपस्थित विशाल संत समूह को संबोधित करते हुए प्रयागराज से आए महात्मा रवित जी (केंद्रीय प्रचारक) ने कहा कि मानव तन में आकर परमात्मा की जानकारी करना ही उत्तम   कर्म है। इसके बाद ही भक्ति प्रारंभ होती है।  परमात्मा की जानकारी के बाद ही इंसान के व्यवहार और बोली में बदलाव आता है, जीवन में नम्रता आती है। सत्संग से जीवन में भक्तों वाले गुणों का समावेश होता है। अंग्रेजी भाषा के द्वारा  भी सत्य संदेश को मानव मात्र तक पहुंचाया जा सकता है। नौजवानों को अंग्रेजी माध्यम के सत्संग से जुड़े रहने का अति आवश्यकता है। इससे  अंग्रेजी भाषा के प्रति संकोच दूर होगा

उन्होंने निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन संदेशों को बताते हुए कहा कि भाषा समझ में आए या न आए लेकिन जो इंसान की अभिव्यक्ति होती है वह अपने आप में ही एक भाषा होती है। सबसे ज्यादा भाषा वही महत्व रखती है जो प्यार की भाषा है। जिसमें प्रेम प्रकट किया जाता है, वही भाषा सबसे उत्तम भाषा है। अंग्रेजी भाषा एक सर्वभौमिक भाषा है विश्वभर में अंग्रेजी भाषा को बोलने वालों की संख्या काफी अधिक है।

उन्होने कहा कि मनुष्य की संगत ही उसके जीवन का नक्शा बनाती है, उसको चलाती है। यदि मनुष्य बुरे कर्म करने वालों की संगत करेगा तो उसमें बुरे कर्म आएंगे। लेकिन यदि मनुष्य संतों महात्माओं की संगत करता है तो उसके जीवन में अच्छे गुण प्यार विनम्रता विशालता आदि सहित अन्य दैवीय गुण जीवन में प्रवेश होने शुरू हो जाते हैं। इंटरनेशनल भाषा होने के कारण सद्गुरु ने इंग्लिश मीडियम समागम जगह - जगह करा रहे है! 

कार्यक्रम में सतगुरु माताजी का संदेश भजनो, समूह गीतों, कविताओं व विचारों के माध्यम से दिया गया। अमरनाथ विश्वकर्मा (जोनल इंचार्ज) ने आए हुए संगत का स्वागत,  आभार व धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवा दल के सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume